बसपा को खत्म करने का सपना देखने वाले पहले अपना राजनीतिक भविष्य देखें: जगदीश प्रसाद बाबूजी


रिपोर्ट:मुस्तकीम मंसूरी 

चंद्रशेखर के बयान पर बसपा का पलटवार, कहा बसपा विचारधारा है, किसी व्यक्ति की जागीर नहीं

बरेली। बहुजन समाज पार्टी के बरेली मंडल प्रभारी जगदीश प्रसाद बाबूजी ने नगीना सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद द्वारा बसपा को लेकर दिए गए बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी को खत्म करने का दावा करने वाले नेता अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

बसपा करोड़ों बहुजनों के विश्वास का नाम

जगदीश प्रसाद बाबूजी ने कहा कि बसपा कोई साधारण राजनीतिक दल नहीं, बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, मान्यवर कांशीराम साहब और बहन कु. मायावती जी के संघर्षों और त्याग से खड़ा हुआ एक मजबूत सामाजिक एवं राजनीतिक आंदोलन है। करोड़ों बहुजनों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों का विश्वास बसपा के साथ जुड़ा हुआ है, जिसे किसी बयान या राजनीतिक साजिश से कमजोर नहीं किया जा सकता।

चार बार सरकार बनाकर बसपा ने साबित की अपनी ताकत

उन्होंने कहा कि जो लोग बसपा को समाप्त करने की बातें कर रहे हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि बसपा ने उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनाकर सामाजिक न्याय, कानून व्यवस्था और विकास की नई मिसाल कायम की है। प्रदेश की जनता आज भी बसपा शासनकाल को सुशासन और सुरक्षा के लिए याद करती है।

गठबंधन की राजनीति मजबूरी, बसपा की नहीं

मंडल प्रभारी ने कहा कि 2-4 सीटों के लिए गठबंधन की राजनीति करने वाले दलों को बसपा पर टिप्पणी करने से पहले अपने संगठन और जनाधार की समीक्षा करनी चाहिए। बहुजन समाज पार्टी कभी भी किसी की बैसाखी के सहारे राजनीति करने में विश्वास नहीं रखती। बसपा अपने कार्यकर्ताओं और जनता के समर्थन के बल पर चुनाव लड़ती है और सत्ता तक पहुंचने का दम रखती है।

सुर्खियां बटोरने के लिए दिए जा रहे हैं ऐसे बयान

जगदीश प्रसाद बाबूजी ने कहा कि कुछ नेता मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। बसपा को खत्म करने की बातें केवल राजनीतिक हताशा और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास हैं। जनता ऐसे बयानों की वास्तविकता को भलीभांति समझती है।

विचारधारा को खत्म नहीं किया जा सकता

उन्होंने कहा कि व्यक्ति आते-जाते रहते हैं, लेकिन विचारधाराएं और आंदोलन कभी समाप्त नहीं होते। बसपा बहुजन समाज के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई का प्रतीक है, जिसे कोई भी राजनीतिक ताकत समाप्त नहीं कर सकती।
मंडल प्रभारी ने कहा
बहुजन समाज पार्टी कोई व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं, बल्कि करोड़ों बहुजनों के अधिकारों और सम्मान की आवाज है। बसपा को खत्म करने का सपना देखने वालों को जनता समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।