हम हैं दुनिया के यार जमाना बदलेगा,

मुनेश त्यागी 

करेंगे  हम   शुरुआत  जमाना बदलेगा 
हाथों  में  होंगे   हाथ  जमाना  बदलेगा 
तुम  आओ  मेरे  साथ जमाना बदलेगा 
हम हो जाए एक साथ जमाना बदलेगा।

ना इसका है, ना उसका है 
यह चमन हमारा सबका है 
ना   तेरा  है   ना   मेरा   है 
यह वतन हमारा सबका है 
हम गाएंगे एक साथ तराना बदलेगा।

ऊंच-नीच का भेद मिटेगा 
समता  की  तरंगे  उठेंगी 
इंसाफ का  तूफां  उठेगा 
ममता  की  उमंगें उठेंगी  
होगी हम से शुरुआत जमाना बदलेगा।

शोषण का शिकंजा तोड़ेंगे 
हम  झूठ की रस्में छोड़ेंगे
ये जुल्म  के बंधन तोडेंगे
हम  पाप   घरोंदे  फोडेंगे
जब चलेंगे मिलकर साथ जमाना बदलेगा। 

किसान  आ,   मजदूर   आ 
दुनिया को संवारने वाले आ
साथी,  दोस्त, सहयोगी  आ 
इस जग को सजाने वाले आ
फहरेगा परचम लाल जमाना बदलेगा।

दुश्मन  को दो  ललकार
दुनिया को करें हम प्यार
अब   होगी   नैय्या  पार 
हम क्रांति  को हैं  तैयार, 
भारत को करें हम प्यार जमाना बदलेगा।

अब तो भर  दो  हुंकार 
दुश्मन को दो ललकार 
लडने का करो इकरार 
बंटने से कर दो  इंकार  
हम हैं दुनिया के यार  जमाना बदलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।