परिवहन विभाग की बिल्डिंग का काम पड़ा है अधूरा , कर दिया पूरा भुगतान
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत पूरनपुर रोड पर बिठौरा में परिवहन विभाग की बिल्डिंग बननी थी क्यों कि शहर में पुरानी बिल्डिंग होने की वजह से दिक्कतें हो रही थीं
बिल्डिंग बनाने का टेंडर 11 करोड़ का हुआ था, वर्ष 2022 में परिवहन विभाग की नई बिल्डिंग बनाने का निर्माण शुरू हो गया था 2022 से जून 2026 तक बिल्डिंग बनाने वाली संस्था आवास विकास अभी तक काम पूरा नहीं कर पाई है l
जबकी आवास विकास संस्था को काम पूरा होने से पहले ही पूरा भुगतान करा दिया गया l
अब परिवहन विभाग के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भवन बनाने वाली संस्था पर कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं l
Comments
Post a Comment