भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय सांसद श्री जितिन प्रसाद जी से मुलाकात कर बहेड़ी से दिल्ली डायरेक्ट ट्रेन चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

Report By:Anita Devi 
आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बहेड़ी के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय सांसद श्री जितिन प्रसाद जी से मुलाकात कर बहेड़ी से दिल्ली डायरेक्ट ट्रेन चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बहेड़ी-पीलीभीत क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता को दिल्ली आने-जाने में होने वाली समस्याओं से मंत्री जी को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। माननीय सांसद जी ने पूरी बात ध्यानपूर्वक सुनी और अपने अधीनस्थ सहयोगियों को तत्काल रेलवे बोर्ड से संपर्क कर इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही करवाने के कड़े निर्देश दिए।
​इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री अतुल गर्ग, उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, नगर अध्यक्ष सलीम रहवर, मंत्री सरदार कमलजीत सिंह मंगू, तहसील युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, महामंत्री तय्यब कासमी और तहसील मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। व्यापार मंडल को पूरा विश्वास है कि सांसद जी के इस त्वरित संज्ञान से क्षेत्रवासियों का बहेड़ी से दिल्ली सीधी ट्रेन सेवा का सपना जल्द ही पूरा होगा।

Comments