छात्रों पर लाठीचार्ज, किसानों को खाद उपलब्ध कराने एवं स्मार्ट मीटर के नाम पर बढ़े बिजली बिलों के विरोध में जिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
जिला कांग्रेस कमेटी, पीलीभीत
दिनांक: 22 जुलाई 2026
छात्रों पर लाठीचार्ज, किसानों को खाद उपलब्ध कराने एवं स्मार्ट मीटर के नाम पर बढ़े बिजली बिलों के विरोध में जिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी, पीलीभीत के नेतृत्व में जिलाधिकारी पीलीभीत के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया एवं माननीय राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश को विभिन्न जनसमस्याओं एवं छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा गया।
जिला कांग्रेस कमेटी ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज एवं दर्ज मुकदमों की कड़ी निंदा करते हुए मांग की कि छात्रों पर लगाए गए सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएं ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगे, छात्रों पर लाठीचार्ज के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो तथा मृतक एवं घायल छात्रों को उचित मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर भी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य चल रहा है, लेकिन जनपद सहित पूरे प्रदेश में किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं पर डाले जा रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ का भी विरोध किया गया। कांग्रेस ने बढ़े हुए एवं त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कराकर उपभोक्ताओं को राहत देने तथा किसानों एवं आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव छात्रों, किसानों एवं आम जनता के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। यदि सरकार ने शीघ्र इन समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष और तेज करेगी। ज्ञापन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के एड.ईश्वर दयाल पासवान, एड.मुनेंद्र सक्सेना, रामनाथ, वासुदेव ठाकुर, कुमुद गंगवार, अभिनय गुप्ता गोल्डी,मो अजीम, एड.ज्ञानेन्द्र गौतम,हरीश कुमार सिंह मौर्य, प्रदीप मौर्य, जाहिद खान, मो इरफान, राजेश वर्मा,रवि लोधी, संदीप गंगवार,सद्दीक उस्मानी, किरन पाल सिंह,गुरमीत सिंह, सुखपाल सिंह, डॉ देवदत्त गंगवार, लेखराज राठौर, राजेश राठौर, नसीम जहां, गुड्डू खान, मो.रिज़वान, मो. कामरान, मो.फैज,नीतीश पाठक, सिद्धांत मिश्रा, भीमसेन वर्मा, कृष्णा पटेल,आदि जिला/शहर पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ज्ञापन का समर्थन किया।

Comments