129 विधानसभा पूरनपुर में समाजवादी पार्टी का बी.एल.ए. समीक्षा कार्यक्रम सम्पन्न, SIR समीक्षा पर हुआ गहन मंथन*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पूरनपुर (पीलीभीत):समाजवादी पार्टी द्वारा 129 विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के अंतर्गत बी.एल.ए. (बूथ लेवल एजेंट) समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली रोड स्थित बी-बाज़ार, मधुबन होटल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) समीक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई एवं आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद एवं लोकसभा प्रभारी माननीय वीरपाल सिंह यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष माननीय जगदेव सिंह ‘जग्गा’ जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष माननीय उमाशंकर यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 129 विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के बी.एल.ए., पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नेतागण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि माननीय वीरपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि "लोकतंत्र की मजबूती में बी.एल.ए. की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। SIR प्रक्रिया में पूरी सतर्कता और ईमानदारी से कार्य करते हुए किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने सख्त लहजे मे कहा कि जो लोग आज अनूपस्तिथ है वह गलतफहमी मे ना रहे चाहे वह टिकट आवेदक ही क्यू ना हो टिकट उन्हें ही मिलेगा जिन्होंने इस कार्यक्रम मे सहयोग किया हो गया जो लोग निष्क्रीय है ऐसे लोगो पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से कार्यवाही कराई जाएगी
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। बी.एल.ए. समीक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यों की समीक्षा कर कमियों को दूर करना है।
समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार "राजू" जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। SIR समीक्षा के माध्यम से मतदाता सूची को लेकर पूरी सतर्कता बरतना जरूरी है ताकि किसी भी वर्ग का नाम न कटने पाए। पूर्व जिला अध्यक्ष माननीय उमाशंकर यादव जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करेगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख पति अजय भारती ने बी.एल.ए. साथियों को पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त करते हुए संजय सिंह यादव, अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, 129 विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर (पीलीभीत) ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया साथ ही कार्यक्रम का संचालन भी किया..
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव,समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव नोमान अली वारसी,यूथ ब्रिगेड संजय खान आदि ने भी विचार रखे कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि वीरपाल सिंह यादव जी सपा नेता राजकुमार "राजू" जी के आवास पर पहुँचे जहा उनका शाल पहनाकर एव मोमेंटो देकर सम्मान दिया गया इस दौरान प्रमुख रूप से सपा नेताओं मे प्रशांत यादव जी ,जितेंद्र पांडे,रामसेवक प्रजापति जी,ओम शर्मा,मीता सिंह दयाशंकर पासवान,मोहम्मद तुफैल अहमद नसरुद्दीन बच्चों का अमित वर्मा निसान अहमद रजनीश यादव नसरुद्दीन पाचू खान अफाक हुसैन नावेद अली मंसूरी बारिश कहां जारी फाजिल खान मोहम्मद इमरान सलमानी बसंत कुमार रमाकांत अहीर उस्मान शाह संजीव कुमार वसीम खान राजाराम वर्मा सुमित वर्मा बेचेलाल देवराज वर्मा हरिप्रसाद तौफीक अहमद कादरी सत्यनारायण सिंह यादव ठाकुर प्रसाद मानवेंद्र यादव सन मियां खान परवेज खान निशान अहमद वीरपाल यादव अमन अली विजय वर्मा विजय पासवान धर्मेंद्र शर्मा खुशीराम वर्मा हरिनाथ यादव सैफुल हसन दूधराज यादव सुरेश गौतम शिवकुमार यादव भूपेंद्र सिंह धर्मेंद्र पाल प्रेम यादव शमशाद खान दानिश बाली मोहम्मद कामता प्रसाद पासवान अर्पित राजा शमशाद खान मोहम्मद याकूब अली लालू पक्ष महेश कुमार जयपाल सिंह राम कैलाश तौहीद खान आमिर खान शुभम सिंह ताज मोहम्मद संजीव कुमार शर्मा शमशाद खान जय हिंद खान रामस्वरूप पाल छोटेलाल ख्यालीराम सुरेश शर्मा धर्मेंद्र कुमार नबुद्दीन बाग रामचंद्र कुशवाहा पप्पू शाह मनीष खान नजमुल हसन खान अखिलेश यादव महेश कुमार अनिल कुमार माया प्रकाश गौतम राजपाल सिराजुद्दीन राम गोपाल सक्सेना अजय पाल रमेश वर्मा श्री प्रकाश एडवोकेट अरशद अहमद किशन वर्मा रवि शान मुकेश भारती सदाकत अली अमन यादव इस्लामुद्दीन अंसारी अमित भगवान दिन वर्मा अजीम खान मोहम्मद आसिफ आदर्श पांडे प्रशांत कुमार अवस्थी सुधीर दिक्षित मेवाराम भारती दिनेश कुमार वर्मा रजनीश यादव आदि तमाम सम्मानित नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे...
Comments
Post a Comment