कायस्थ सेना कल्याण परिवार ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

सपा नेता संजीव कुमार सक्सेना के कैंप कार्यालय पर हुआ भव्य आयोजन, देशभक्ति के गीतों से गूंजा माहौल

बरेली। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कायस्थ सेना कल्याण परिवार की ओर से समाजवादी पार्टी के नेता एवं संगठन संरक्षक संजीव कुमार सक्सेना के कैंप कार्यालय पर 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग, समाजसेवी और विभिन्न धर्मों व वर्गों के लोगों ने एक साथ शामिल होकर देश और संविधान के प्रति अपने प्रेम और सम्मान का इज़हार किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कायस्थ सेना कल्याण परिवार के संरक्षण,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, सपा नेता  संजीव कुमार सक्सेना ने करते हुए कहा कि “मेरे बाबा और दादी जी को स्वतंत्रता संग्राम में ताम्रपत्र मिला था। हमारे बुज़ुर्गों ने अपने जीवन की कुर्बानियां देकर हमें गणतंत्र दिया है। उसकी रक्षा के लिए हम अपना जीवन समर्पित करने को तैयार हैं।”
इस अवसर पर सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि “देश को मजबूत करने के लिए एकता सबसे आवश्यक है, क्योंकि जब हम एक साथ खड़े होंगे तभी भारत सशक्त बनेगा।”
वहीं पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट ने कहा कि “एकता, प्रेम और भाईचारे से ही भारत पुनः विश्वगुरु बन सकता है।”
सपा जिला उपाध्यक्ष हैदर अली ने कहा कि “हमारे देश की आज़ादी में हर वर्ग का खून शामिल है। हमारा संविधान जो स्वतंत्रता देता है, वह दुनिया में कहीं और नहीं।”
कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों, नृत्य प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। संचालन का कार्य श्यामदीप सक्सेना ने कुशलता से किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. अंकुर सक्सेना, आलोक प्रधान प्रदेश अध्यक्ष, श्यादीप एडवोकेट प्रदेश महासचिव, सागर सक्सेना प्रदेश कोटा अध्यक्ष, आलोक सक्सेना जिला अध्यक्ष, योगेश सक्सेना, अमित सक्सेना, एम.पी. श्रीवास्तव, आर.के. श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना, पवन सक्सेना, संजय सक्सेना, डॉ. शिव कुमार बरतरिया, महामंडलेश्वर शिवानंद चित्रगुप्त जी, मनोज सक्सेना धूप वाले, पार्षद रचना सक्सेना, सुधा सक्सेना, देवेंद्र सक्सेना, सुनील कुमार एडवोकेट, आलोक कुमार सक्सेना, सचिन बटलर, योगेश कुमार सक्सेना, अशोक कुमार सक्सेना, आशीष सक्सेना, ईशान इश्यू, गौरव सक्सेना पार्षद, गौरव सक्सेना मणिनाथ, राजीव सक्सेना, अजय सक्सेना, सतीश सक्सेना, राकेश शर्मा, दिलीप मेहरा, पूर्णिमा और अनिल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय के नारे लगाए, और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।