लिटिल एंजेल्स स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 
पीलीभीत :लिटिल एंजेल्स स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय  प्रबंधक डॉक्टर संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एन सी पाठक, उप प्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, अकाउंटेंट राजेश गंगवार आदि के स्वागत के साथ हुआ, विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात  सभी अध्यापक अध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने तिरंगे को सलामी दी ,अपने उद्भोषण में विद्यालय प्रबंधक ने सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी एवं छात्र-छात्राओं को बताया कि गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं । डांस टीचर जावेद हुसैन एवं सौम्या सक्सेना  के निर्देशन में छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये गये । इसी अवसर पर आज विद्यालय में वर्ष 2025 26 के लिए नवीन छात्र कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें हेड बॉय विनायक शुक्ला एवं हेड गर्ल कवन गुन चावला को बनाया गया,चारों हाउस के कैप्टन, वाइस कैप्टन, प्रीफेक्ट, एक्टिविटी कैप्टन ,एकेडमिक कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, वाइस कैप्टन को समारोह के दौरान शपथ ग्रहण कराई गई । इस अवसर पर विद्यालय के NCC कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों को गर्व से भर दिया।
कार्यक्रम में नव-नियुक्त कमांडर्स अविका श्रीवास्तव एवं प्रथम पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ सह- कमांडर्स देवांशी कपूर और आदित्य वर्मा ने भी परेड के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुल 46 NCC कैडेट्स ने पूरे अनुशासन, तालमेल और आत्मविश्वास के साथ परेड में भाग लिया। परेड के उपरांत NCC कैडेट आदित्य विजय द्वारा प्रस्तुत भाषण कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। उनके सशक्त विचारों, स्पष्ट उच्चारण और देशप्रेम से ओतप्रोत शब्दों ने सभी श्रोताओं को प्रभावित किया और युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को और अधिक मजबूत किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य एन सी पाठक ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को उजागर किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि आज का युवा देश के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।