ग्राम मानपुर स्थित डॉ, आनंद वीर बैंकट हाल में श्री शिशु पाल सागर जी की अध्यक्षता में एक बड़ी पी डी ए पंचायत का आयोजन हुआ

Anita Devi ki report 
दिनांक 28/01/2026 को ग्राम मानपुर स्थित डॉ, आनंद वीर बैंकट हाल में श्री शिशु पाल सागर जी की अध्यक्षता में एक बड़ी पी डी ए पंचायत का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव/बहेड़ी विधायक/पूर्व मंत्री माननीय अता उर रहमान जी रहे  
     माननीय विधायक श्री अता उर जी ने पी डी ए पंचायत को संबोधित करते हुए कहा बाबा साहब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर जी को अपने जीवन में कई तरह की कठिनाइयों और और चुनौतियों का सामना करना पड़ा सबसे बड़ी चुनौती उनके जातिगत भेद भाव से जुड़ी थीं
क्योंकि वो दलित समुदाय से आते थे उन्हें शिक्षा प्राप्त करने में बड़ी बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा जैसे कि स्कूलों में प्रवेश ना मिलना या उनके साथ भेदभाओ किया जाना इसके अलावा उन्हें आर्थिक कठिनाइयों और सामाजिक असमानताओं का भी सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने इन सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया और अपने संघर्ष से समाज में बड़ा बदलाव लाने में सफल रहे बाबा साहब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर जी को अपने जीवन में जो अपमान का सामना करना पड़ा
उससे शिक्षा लेते हुए संविधान में दलित समाज आदिवासियों और पिछड़ों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए उनमें आरक्षण का प्रावधान सामाजिक और शैक्षणिक समानता और उनके विकास के लिए विशेष योजनाएं शामिल हैं साथ ही उन्होंने जाति प्रथा के उन्मूलन और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए कई कानूनी उपाय भी किए इन प्रावधानों का उद्देश्य
1समाज के वंचित वर्गों को समान अवसर और सम्मान दिलाना था लेकिन मौजूदा सरकारें संविधान को खत्म करके फिर से दलित पिछड़ों और आदिवासियों को पाषाण युग में धकेलना चाहती है हमें उनके षडयंत्रों से सावधान रहना है अपने हक अधिकारों को बचाए रखने के लिए संघर्ष करना होगा और इस बड़ी लड़ाई को हर हाल में जितना होगा आखिर में माननीय विधायक श्री अता उर रहमान जी ने एक कविता के माध्यम से अपनी बात खत्म की 

पहले तालीम से तुम मोड़ दिए जाओगे 
फिर किसी जुर्म से तुम जोड़ दिए जाओगे 
हाथ से हाथ की जंजीर बना कर निकलो 
वरना धागे की तरह तोड़ दिए जाओगे 

   समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सोनकर जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा सरकार में निजीकरण के लागू होने से दलितों और पिछड़ों के नौकरियों में अवसर कम हुए हैं ये आर्टिकल 15 और 16 का उल्लंघन है क्योंकि यही अनुच्छेद ओबीसी और अनुसूचित जातियों को प्रतिनिधित्व की गारंटी देते हैं इसलिए अंबेडकर वाद और समाजवाद के विचारों को प्रसारित करते हुए श्री अखिलेश यादव जी को सत्ता तक पहुंचाना होगा तभी बाबा साहब का सिद्धांत बंधुता स्वतंत्रता और भाईचारे को गति मिलेगी और संत रैदास के सपने को भी
ऐसा चाहूं राज जहां मिले सभी को अन्न , छोट बड़ो सब सम बसे रैदास रहे प्रसन्न
    दमखोदा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख हाजी वफ़ा उर रहमान जी ने कहा कि इस सरकार में दलित पिछड़ों आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर जुल्म और ज्यादती बढ़ती जा रही है अगर हम सब लोगों में एकता और सामाजिक भाईचारे की भावना जाग जाए जो लग भी रहा है तो इन फासिस्ट ताकतों को हराना बहुत आसान हो जाएगा इसी लिए दलित पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को एक जुट रहना होगा 

    पी डी ए पंचायत को संबोधित करते हुए ज़िला पंचायत सदस्य डॉ, ब्रह्मस्वरूप सागर जी ने कहा कि अगरचे 2022 में दलित भाइयों ने माननीय विधायक श्री अता उर रहमान जी को बहुत बड़ी संख्या में वोट नहीं दिया था लेकिन फिर भी माननीय विधायक जी दलित बस्तियों में सोलर लाइट और सी सी रोड डलवाने का काम लगातार कर रहे हैं जिससे प्रभावित हो कर दलित समाज 2027  के चुनाव में समाजवादी खास तौर से बहेड़ी विधानसभा में माननीय अता उर रहमान जी को वोट करेगा और आदरणीय अखलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करेगा
    पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह जी अपने अपने संबोधन में कहा कि कहा बी जे पी सरकार पूरी तरह से किसानों और गरीब मजदूरों के पीछे पड़ गई है केसर शुगर मिल पर 2024 और 2025 का 146 करोड़ रुपए बकाया है और अब 2026 में भी लगभग 30 करोड़ रुपया बकाया हो गया है लेकिन सरकार और मिल प्रबंधन पूरी तरह आंखें मूंद कर बैठा है और किसान अपनी आर्थिक जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे हैं महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोग अपने  परिवारों को रोटी कपड़ा जैसी मूल सुविधाएं नहीं दे पा रहे है
   
 विधानसभा अध्यक्ष नासिर रज़ा खां ने कहा बहेड़ी विधानसभा में पी डी ए मज़बूत था मज़बूत है और और आगे भी मज़बूत रहेगा इसी पी डी ए के माध्यम से हमने बहेड़ी विधानसभा में कई बार भारतीय जनता पार्टी को धूल चटाई है और 2027 में भी बी जे पी को हराने का काम करेंगे
    इनके अलावा खालिद बाबू पूर्व महा नगर उपाध्यक्ष, ज़िला पंचायत सदस्य कमरुद्दीन सैफी, चौधरी सुखवीर सिंह जी, विधानसभा महासचिव हाशिम अली, कोषाध्यक्ष हर स्वरूप मौर्य, हरीश सागर, सिद्धार्थ शर्मा, श्रीपाल बाल्मीकि, एस सी प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष राजेश सागर,युवजनसभा के ज़िला उपाध्यक्ष राजू मौर्य ने भी बाबा साहब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला 
    माननीय विधायक श्री अता उर रहमान जी का स्वागत कर माला पहनाने वालों के नाम इस प्रकार हैं ओमप्रकाश बाल्मीकि,हरद्वारी लाल बाल्मीकि, राम आसरे बाल्मीकि, तिलक राम बाल्मीकि, विक्की बाल्मीकि, ऋषि पाल बाल्मीकि, अनुज बाल्मीकि, लज्जा देवी, नरेंद्र कुमार सागर, खुदी राम दिवाकर, प्रवेश बाल्मीकि, बबलू सागर, अर्जुन कश्यप प्रधान जी, मोहम्मद ज़ीशान, रईस अहमद इदरीसी, इम्तियाज अहमद, फारूक अहमद, निसार अहमद, शमशेर अहमद आदि
    इस मौके पर जितेंद्र कुमार गौतम, मनोज मनोज गौतम रामस्वरूप गौतम गजेंद्र सागर पूरनलाल सागर भीमसेन सागर लाल सिंह गौतम अनिल सिंह सागर पूरनलाल सागर लोचन प्रसाद सागर नत्थू लाल सागर मैकू पाल सागर मुकेश गौतम जीवन राम मौर्य नरेंद्र मौर्य बीटीसी संतोष मौर्य, सलीम अंसारी, राम अवतार श्रीवास्तव,मीडिया प्रभारी फ़रीद अंसारी, तय्यब खां प्रधान जी, फैय्याज सैफी प्रधान जी, सैक्टर प्रभारी राशिद कससार, इम्तियाज कससार, तस्लीम मंसूरी, आबिद खां, शकील सिद्दीकी, रियासत अंसारी, इंतजार सैफी, अखलाक अहमद आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।