स्वास्थ्य विभाग में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण व विचार गोष्ठी का आयोजन



रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह बोले संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया, 

डिप्टी सीएमओ 
डॉ. लईक अहमद अंसारी ने कहा स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत की नींव

बरेली, 26 जनवरी।
देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के बीच 77वें गणतंत्र दिवस का उल्लास स्वास्थ्य विभाग परिसर में भी देखने को मिला। विभागीय भवन प्रांगण तिरंगे के रंगों से सजा नजर आया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का संदेश दिया और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

संविधान ने हमें अधिकारों के साथ कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी, सीएमओ

ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि “भारत का संविधान न केवल हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग करता है। हमारा कर्तव्य है कि हम राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करें।”
उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को संविधान की भावना के अनुरूप जनता को पारदर्शी, सुलभ और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के संकल्प को हमेशा जीवित रखना चाहिए।
डॉ. सिंह ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और सेवा भावना के साथ कार्य करें, ताकि “स्वस्थ नागरिक, सशक्त राष्ट्र” का लक्ष्य साकार हो सके।

स्वास्थ्य कर्मी राष्ट्र निर्माण की रीढ़, डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी

इस अवसर पर डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लईक अहमद अंसारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “गणतंत्र दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि स्वतंत्रता के बाद हमने जो संविधान अपनाया, वही हमारे लोकतंत्र की असली ताकत है। इस संविधान ने हर नागरिक को समान अवसर, शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार दिया है। स्वास्थ्य कर्मी समाज के हर तबके तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता अपनाकर ही हम जनता का विश्वास जीत सकते हैं।
अधिकारियों ने किया कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण
इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार और डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार ने भी अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। संविधान के अनुसार हर नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल एक विभागीय कार्य नहीं बल्कि मानवीय दायित्व हैं, जिन्हें पूरे समर्पण से निभाया जाना चाहिए।
देशभक्ति के माहौल में गूंजा ‘जय हिंद’ का नारा
समारोह में विभागीय अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम और अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा परिसर देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया।
सीएमओ ने दी बधाई और शुभकामनाएं
समापन अवसर पर सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि स्वास्थ्य विभाग बरेली जनपद में जनता की सेवा के लिए निरंतर तत्पर है। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य सिर्फ इलाज नहीं बल्कि हर नागरिक के जीवन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना भी है। 
कार्यक्रम देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के 
 वातावरण में सफलतापूर वक संपन्न संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।