आज ग्राम अरसिया बोझ स्थित शफीक अहमद मेमोरियल इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में ध्वज रोहण किया गया।

आज ग्राम अरसिया बोझ स्थित शफीक अहमद मेमोरियल इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में ध्वज रोहण किया गया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक प्रदेश महासचिव शफीक मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रबंधक माननीय अता-उर-रहमान जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित छात्र छात्राओं और आम जनता को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री अता उर रहमान जी ने स्कूल के समस्त स्टाफ और छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं श्री अता उर रहमान जी ने संविधान, लोकतंत्र, भाईचारे और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर प्रकाश डाला 
देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए सभी को मिलकर संकल्प लेना होगा  हम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा दिए गए संविधान के आदर्शों पर चलकर एक मजबूत और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
      दमखोदा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख शफीक मेमोरियल इंटर कॉलेज के अध्यक्ष हाजी वफ़ा उर रहमान जी ने कहा कि आज का दिन हमारे और आपके तथा देश के सभी सम्मानित नागरिकों के लिए विशेष महत्व रखता है देश की आज़ादी के लिए अपनी जानें नियोछावर करने वाले सभी वीरों को हमारा सलाम है जबतक सूरज चांद रहेगा तबतक देश उन महान सपूतों का ऋणी रहे गा शफ़ीक़ मेमोरियल इंटर कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को हमारी तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं आशा है कि सभी छात्र छात्राएं पढ़ लिख कर देश और अपने माता पिता का नाम रौशन करेंगे 

      इस  कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने भारतीय संस्कृति के शानदार कार्यक्रम पेश किए जिसकी वहां मौजूद लोगों ने सराहना और प्रशंसा की 

    इस मौके पर फरीद पुर के पूर्व चियरमैन मोहम्मद कामिल,विधानसभा महासचिव हाशिम अली,कोषाध्यक्ष हर स्वरूप मौर्य, युवजनसभा के ज़िला उपाध्यक्ष राजू मौर्य, विधानसभा उपाध्यक्ष मुशर्रफ़ अंसारी, मीडिया प्रभारी फ़रीद अंसारी,सैक्टर प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा, रफ़ीक़ अहमद मंसूरी,आलम अंसारी प्रधान जी, शावेज़ अंसारी,अयाज़ मलिक, अरशद मलिक प्रधान सुकटया , तारिक मलिक, शफ़ीक़ मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल राजेंद्र शर्मा, वाइस प्रिंसिपल छत्रपाल सिंह, टीचर चमन गंगवार, राम भरोसे गंगवार,दानिश अंसारी, जलील ठेकेदार, शफी टेलर, कय्यूम खां, मुश्ताक अली गुलड़िया, मुश्ताक अहमद फरीद पुर, अमजद शाह,
 समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पूरे वातावरण में देशभक्ति के नारे और लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प गूंजता रहा।

      जय हिन्द, जय संविधान
             जय समाजवाद

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।