भारतीय किसान यूनियन ने बहेड़ी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड बहेड़ी(बरेली) के नाम स्मार्ट मीटर को लेकर दिया ज्ञापन
अनीता देवी की रिपोर्ट
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड (तराई क्षेत्र) दानिश खान ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड बहेड़ी जिला बरेली के नाम एक ज्ञापन देकर मांग की है कि स्मार्ट मीटर प्रीपेड अनैतिक रूप से लगाए गए हैं फिर से पोस्टपेड मीटर लगाए जाने की मांग की गई है कि हमारे क्षेत्र बहेड़ी के किसानो को जो समस्याये आ रही है उनका निवारण कराना अनिवार्य है ।
1. स्मार्ट मीटर प्रीपेड इस संदर्भ में आपको यह बताया जाता है कि हमारे क्षेत्र में अनैतिक रूप से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाये जा रहे है जोकि गलत है इस पर पोस्टपेड मीटर लगाने का कार्य किया जावे और अब तक जो भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुके है उनको जल्द से जल्द पोस्ट पेड किया जाये।
2 स्मार्ट मीटर के नाम पर चल रही अवैध वसूली को बन्द किया जाये आपके या कम्पनी के द्वारा नियुक्त मीटर लगाने वाली संस्था ने जो बन्दे लगाये है वह लोग उपभोक्ता से अवैध वसूली करते है जोकि निंदनीय है इसको बन्द किया जावे।
3. ग्राम चकनरकुण्डा में लगाये गये दो ट्रान्सफार्मर सन् 2017 में लगाये गये थे जोकि बन्द पड़े है। उनको चालू कराया जाये जिससे वहां के किसानो की बिजली की समस्याओं का निस्तारण हो सके और वह उसका लाभ प्राप्त कर सके।
4 लाईन सिफ्ट करने के सम्बन्ध में आपको अवगत कराना है कि आपके बिजली घर धोबी तालाब से तीन फीडर जाफरी चौराहे पर निकले है जिनकी शिफटिंग आपके या आपके विभाग के अधिकारियों के द्वारा अवैध रूप से करायी जा रही है। उसको संज्ञान में लेते हुए उसका स्टीमेन्ट नियमानुसार केबिलो पर कराना सुनिश्चित करें।
5 ग्राम गोपालपुर जोकि भुडिया फीडर से चलता है उसमें जर्जर तारो से काफी समस्याये होती है इसको बदलवाने का कष्ट करें।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव दानिश बाबा उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सार्थक संधू मंडल सचिव मोहम्मद आरिफ मोहम्मद समीर आमिर बाबा फरहान बादशाह कमर जावेद मोहम्मद अजीम आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment