हम मेहनतकशों की सरकार बनाएंगे

मुनेश त्यागी 

हम दुनिया भर के सारे मेहनतकश 
जलती मशालों को लेकर आएंगे, 
संसार में फैल गये सारे अंधेरों को 
हम मिलजुल कर ही तो जीतेंगे। 

यहां अकेले-अकेले लड़ने से ही
कभी भी कुछ भी तो नहीं मिला, 
सारी दुनिया के सारे शोषितों को 
साथ लेकर अब आगे बढ़ते जाएंगे।

शोषण अन्याय से मुक्ति पाने को 
बहुत जरूरी है अब एक कार्यक्रम,  
केवल कुछ लोगों का ही नहीं 
सबकी मुक्ति का मार्ग अपनाएंगे।

सारे जालिमों का तो काम ही है 
सारी मेहनत को हड़प जाने का,
हम जनता को संगठित करके 
सारी मेहनत की लूट को रोकेंगे।

पूरी दुनिया अब देख रही है 
शोषकों की इन सरकारों को,
इन सरकारों से कुछ ना मिलेगा 
हम मेहनतकशों की सरकार बनाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।