समर कैंप में बच्चे सीख रहे नई नई एक्टीविटीज, लिटिल एंजेल्स स्कूल प्रधानाचार्य एन सी पाठक ने बताया
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
लिटिल एंजेल्स स्कूल पीलीभीत में समर कैंप के दौरान कक्षा के जी से कक्षा 8 तक के बच्चों को क्रिकेट, बेडमिंटन , बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, स्विमिंग , पिकल बाल, स्केटिंग , ड्रैमेटिक्स, क्लासिकल डांस, डी आई वाई डिस्कवरी लैब, फायरलेस कुकिंग, कैलीग्राफी, ड्राइंग और पेंटिंग, क्राफ्ट, हिप हॉप, स्टोरी टेलिंग, आदि की एक्टिविटीज सिखाई जा रही हैं। योगा एवं कुम्हार के चाक से मिट्टी के बर्तन बनाना सीखना अनिवार्य एक्टिविटीज हैं। सारी एक्टिविटीज में बच्चे बहुत एंजॉय कर रहे हैं, विद्यालय प्रधानाचार्य एन सी पाठक ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस बार भी बच्चों में समर कैंप के प्रति बहुत ज्यादा उत्साह है और इसी कारण हर साल इसमें प्रतिभागियों की संख्या बढ़ती जा रही है,एक्टिविटीज करने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया।
Comments
Post a Comment