बरेली पुलिस का बड़ा खुलासा: फर्जी आधार और सरकारी दस्तावेज बनाने वाला गैंग पकड़ा गया

रिपोर्ट-मनोज गुप्ता

03 शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, लैपटॉप, प्रिंटर और फिंगर प्रिंट स्कैनर बरामद

बरेली में थाना बारादरी पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड समेत कई सरकारी दस्तावेज तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मिलिट्री इंटेलिजेंस, एसओजी और मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोहरा स्थित शिव मंदिर के सामने संचालित एक जन सेवा केंद्र में अवैध तरीके से फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 67 आधार कार्ड, 18 आधार एनरोलमेंट फॉर्म, जाति, निवास और जन्म प्रमाण पत्र, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, फिंगर प्रिंट स्कैनर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अन्य डेस्क  एप्लीकेशन के जरिए सिस्टम एक्सेस लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। आरोपी “रानी प्रिंट” नाम की पेड वेबसाइट का इस्तेमाल कर किसी भी नाम और फोटो से नकली दस्तावेज तैयार कर लेते थे।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी विक्रांत निवासी उत्तराखंड ने इन्हें इस अवैध काम का तरीका सिखाया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।