ग्राम जोगराजपुर में ईसाई धर्म से सम्बन्धित पर्चे वितरित करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत आज दिनांक 24मई 2026 को थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जोगराजपुर में एक व्यक्ति द्वारा ईसाई धर्म से सम्बन्धित पर्चे वितरित किये जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को थाना सेहरामऊ उत्तरी लाकर प्रभारी निरीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी पूरनपुर द्वारा पूछताछ की गयी।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनोखे सिंह पुत्र स्व0 जयपाल सिंह, उम्र करीब 62 वर्ष, निवासी ग्राम हिरनखेड़ा थाना मुढापाण्डे जनपद मुरादाबाद बताया। उसने बताया कि वर्ष 1994 में दिल्ली में ईसाई धर्म अपनाया था तथा तब से विभिन्न स्थानों पर रहकर स्वयं लिखित पम्पलेटों के माध्यम से ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करता है।
व्यक्ति द्वारा यह भी बताया गया कि वह वर्तमान में कस्बा मैलानी जनपद लखीमपुर खीरी में किराये पर रह रहा था तथा आज ट्रेन द्वारा जोगराजपुर आकर बाजार क्षेत्र में पर्चे वितरित कर रहा था।
*प्रकरण के सम्बन्ध में थाना सेहरामऊ उत्तरी पर मु0अ0सं0 0057/2026 धारा 351(2), 352 बीएनएस एवं धारा 3 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।*
उक्त व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया है। प्रकरण में साक्ष्य संकलन एवं अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Comments
Post a Comment