जीवी पीसीआई इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को तकिया कैत, ब्लॉक सरधना अर्बन, जनपद मेरठ में एक प्रभावशाली जनजागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।



सरधना। जीवी पीसीआई इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को तकिया कैत, ब्लॉक सरधना अर्बन, जनपद मेरठ में एक प्रभावशाली जनजागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों ने भाग लेकर बच्चों के स्वास्थ्य और टीकाकरण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शबाना खातून ने जीरो डोज एवं वैक्सीन से वंचित परिवारों के बच्चों तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों को 12 गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह या भ्रम में न आएं और अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।
पालिका अध्यक्ष पुत्र एवं समाजसेवी शाहवेज अंसारी ने कहा कि समाज में फैली टीकाकरण संबंधी भ्रांतियां बच्चों के स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ी बाधा हैं। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रभावशाली नागरिकों से अपील की कि वे आगे आकर लोगों को जागरूक करें और प्रत्येक बच्चे तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और मजबूत समाज का निर्माण तभी संभव है जब हमारे बच्चे सुरक्षित और स्वस्थ हों।
बैठक में मौजूद वक्ताओं ने भी एक स्वर में कहा कि टीकाकरण केवल स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। सभी उपस्थित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष निजाम अंसारी, सपा नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, समीर, डॉ. अबरार, नाजिम, बबलू, उबेद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।