नगीना -वरिष्ठ पत्रकार के बेटे अमन सिद्दीकी व उनके दोस्त साहिल अकिल अंसारी युवा आईएएस असद अकिल अंसारी के छोटे भाई ने पहली बार में ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया और एल एल बी छठे समेंस्टर व दसवें सेमेस्टर में लहराया परचम।


नगीना।वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी ए.एच. सिद्दीकी के सुपुत्र अमन सिद्दीकी ने अपनी मेहनत और लगन से परिजनों व गुरुजनों का नाम रोशन किया है।
अमन सिद्दीकी ने 
एल एल बी में प्रवेश लेते ही नगीना बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ खान व फरीद अहमद खान के मार्गदर्शन में वकालत के गुण सीखने शुरू कर दिए। दोनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अमन को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए वकालत के दांव-पेंच सिखाए।
गुरुजनों की मेहनत रंग लाई और अमन सिद्दीकी ने पहली ही बार में प्रयागराज के नैनी परीक्षा केंद्र पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। इसके साथ ही मंगलवार देर रात्रि घोषित एल एल बी के छठे सेमेस्टर के परिणाम में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया।
बताया जाता है कि अमन सिद्दीकी को परिवार से मिले संस्कारों के कारण नगीना न्यायालय व तहसील न्यायालय के समस्त अधिवक्ताओं में थोड़े ही समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। वह सभी का सम्मान करते हैं।
   उधर अमन सिद्दीकी के दोस्त साहिल अंसारी 
युवा आईएएस असद अकिल अंसारी के छोटे भाई व अकिल अंसारी के पुत्र साहिल अंसारी ने भी पहली बार में ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा व एल एल बी के दसवें सेमेस्टर को उत्तीर्ण कर परिजनों व गुरूजनो का नाम रोशन किया। दोनों दोस्त वरिष्ठ अधिवक्ता मौहम्मद आरिफ खान व फरीद अहमद एडवोकेट की सरपरस्ती में ही वकालत के दांव-पेंच  एल एल बी में प्रवेश लेते ही सीखने पहुंच गए थे।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अमन सिद्दीकी व उनके पिता ए.एच. सिद्दीकी व साहिल अंसारी के पिता अकिल अंसारी व बड़े भाई आईएएस असद अकिल अंसारी को 
 बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।