मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को गिराए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने बहेड़ी स्थित गन्ना उत्पादक विद्यालय पर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया

Report by: Anita Devi 
 आज दिनांक 22/07/2026 को रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को गिराए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी  छात्र सभा ने बहेड़ी स्थित गन्ना उत्पादक विद्यालय पर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और क्षेत्र के लोगों ने हस्ताक्षर किए।
      इस अभियान में प्रदेशमहासचिव/ बहेड़ी विधायक/ पूर्व मंत्री/ माननीय अता उर रहमान जी भी पहुंचे और हस्ताक्षर किए। 
       पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री अता उर रहमान जी ने कहा कि सरकार चाहे केंद्र की हो या उत्तर प्रदेश की पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई हैं दिल्ली में छात्रों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही हैं और उत्तर प्रदेश में सरकार शिक्षा के मंदिर मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने पर तुली हुई है उतरप्रदेश में 27 हजार स्कूल बन्द कर दिये गए हैं यह सरकार हर तरह से किसानों नौजवानों छात्र-छात्राओं की घोर विरोधी है जनता में इनके खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है और आने वाले चुनाव में यही जनता इनको सबक सिखाएगी और सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।
       छात्र सभा के ज़िला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा भी इस अभियान का हिस्सा बने उन्हों ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि किसी भी सरकार का प्रथम उद्देश्य शिक्षा संस्थानों को बढ़ावा देना होता है छात्र-छात्राओं को पढ़ाई और फीस में सहूलियत देना होता है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार स्कूलों को बंद करने और मौलाना मोहम्मद अली जौहर जैसे विश्वविद्यालय को ढाने और ध्वस्त करने पर उतारू है जिससे छात्रा वर्ग में जबरदस्त गुस्सा है 2027 के चुनाव में यही छात्र वर्ग और आम जनता इनको धूल चटाएगी और सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी ।
       इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रज़ा खां,समाजवादी छात्र सभा के विधानसभा अध्यक्ष सतेंद्र दिवाकर, छात्र सभा के नगर अध्यक्ष अफआन अंसारी, विधानसभा महासचिव हाशिम अली, उत्कर्ष मिश्रा, सौरभ मिश्रा, अम्बुज यादव,नितिन मौर्य, अंकुर मौर्य, पिंकू गुर्जर, मानव राजपूत, शिवनन्द मौर्य, रोहित दिवाकर,युवजनसभा के नगर अध्यक्ष इमरान रज़ा सिद्दीक़ी, नगर मीडिया प्रभारी फ़रीद अंसारी, युव्जनसभा के ज़िला उपाध्यक्ष राजू मौर्य, आज़म अंसारी, असलम खां, मज़हर खां, तस्लीम मंसूरी, ज़ुबैर अंसारी आदि लोग मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

जमा-ए-अनवर पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से कक्षा 8वीं तक का परीक्षा फल वितरण हुआ रिपोर्ट कार्ड देखकर बच्चों के खिल उठे चेहरे*

बरेली शहर सीट पर सपा के ‘एजुकेशन आइकन’ मोहम्मद कलीमुद्दीन की दमदार दावेदारी, हजारों छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाकर बनाई मजबूत पहचान

पुलिस ने उसके बाप व भाई का भी धारा 170 बी एन एस एस में चालान कर एसडीएम नगीना की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जमानत नहीं मिलने पर बेकसूर बाप बेटे को जाना पड़ गया जेल।