लखनऊ में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, स्वगणना अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन सख्त
7 से 21 मई तक चलेगा सेल्फ एन्यूमरेशन अभियान, हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी लखनऊ: लखनऊ में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 7 मई से 21 मई तक चलने वाले स्वगणना (Self Enumeration) अभियान को पूरी गंभीरता और प्रभावी तरीके से संचालित किया जाए। प्रशासन का मुख्य फोकस यह है कि हर नागरिक इस अभियान में भाग ले और अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करे। हर विभाग में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करें, ताकि जनगणना से जुड़े कार्यों का बेहतर समन्वय और निगरानी हो सके। साथ ही सरकारी कर्मचारियों की स्वगणना में भागीदारी को अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे अभियान को मजबूती मिल सके। नगर निगम और पार्षदों को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग बैठक में ...