Posts

मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को गिराए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने बहेड़ी स्थित गन्ना उत्पादक विद्यालय पर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया

Image
Report by: Anita Devi   आज दिनांक 22/07/2026 को रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को गिराए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी  छात्र सभा ने बहेड़ी स्थित गन्ना उत्पादक विद्यालय पर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और क्षेत्र के लोगों ने हस्ताक्षर किए।       इस अभियान में प्रदेशमहासचिव/ बहेड़ी विधायक/ पूर्व मंत्री/ माननीय अता उर रहमान जी भी पहुंचे और हस्ताक्षर किए।         पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री अता उर रहमान जी ने कहा कि सरकार चाहे केंद्र की हो या उत्तर प्रदेश की पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई हैं दिल्ली में छात्रों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही हैं और उत्तर प्रदेश में सरकार शिक्षा के मंदिर मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने पर तुली हुई है उतरप्रदेश में 27 हजार स्कूल बन्द कर दिये गए हैं यह सरकार हर तरह से किसानों नौजवानों छात्र-छात्राओं की घोर विरोधी है जनता में इनके खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है और आने वाले चुनाव में यही जनता इनको स...

बहेड़ी में पेयजल संकट को लेकर सपा नेता पीर मोहम्मद ने ईओ को सौंपा ज्ञापन जल्द समाधान की मांग

Image
बहेड़ी नगर पालिका परिषद बहेड़ी के मोहल्ला नई वस्ती के समेतआस पास के क्षेत्रो में  पेय जल संकट को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता पीर मोहम्मद के नेतृत्व में  क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ईओ को ज्ञापन सौप कर समस्या कि शीघ्र समाधान की मांग की ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की गंभीर  समस्या बनी हुई है पर्याप्त पानी उपलब्ध न होने लोगों को दैनिक कार्यों मैं भारी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों को दूर-ड्राग से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है विज्ञापन के माध्यम से नई पाइपलाइन बिछाने के आवश्यक स्थानों पर नय   पानी की कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा पेय जल आपूर्ति को नियमित और सुचारू बनाने की मांग की गई सपा नेता पीर मोहम्मद ने कहा कि यदि जल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र वासियों के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा इस दौरान नगर महा सचिव फैजुल इस्लाम, गुलाम गौज अबरार, महकी सलमान अबरार, अयान, मेहताब, फहीम अहमद, फैजान सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय सांसद श्री जितिन प्रसाद जी से मुलाकात कर बहेड़ी से दिल्ली डायरेक्ट ट्रेन चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

Image
Report By:Anita Devi  आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बहेड़ी के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय सांसद श्री जितिन प्रसाद जी से मुलाकात कर बहेड़ी से दिल्ली डायरेक्ट ट्रेन चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बहेड़ी- पीलीभीत क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता को दिल्ली आने-जाने में होने वाली समस्याओं से मंत्री जी को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। माननीय सांसद जी ने पूरी बात ध्यानपूर्वक सुनी और अपने अधीनस्थ सहयोगियों को तत्काल रेलवे बोर्ड से संपर्क कर इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही करवाने के कड़े निर्देश दिए। ​इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री अतुल गर्ग, उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, नगर अध्यक्ष सलीम रहवर, मंत्री सरदार कमलजीत सिंह मंगू, तहसील युवा अध्यक्ष नदीम फैंसी, महामंत्री तय्यब कासमी और तहसील मीडिया प्रभारी वसीम आइडिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। व्यापार मंडल को पूरा विश्वास है कि सांसद जी के इस त्वरित संज्...

नगीना -वरिष्ठ पत्रकार के बेटे अमन सिद्दीकी व उनके दोस्त साहिल अकिल अंसारी युवा आईएएस असद अकिल अंसारी के छोटे भाई ने पहली बार में ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया और एल एल बी छठे समेंस्टर व दसवें सेमेस्टर में लहराया परचम।

Image
नगीना।वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी ए.एच. सिद्दीकी के सुपुत्र अमन सिद्दीकी ने अपनी मेहनत और लगन से परिजनों व गुरुजनों का नाम रोशन किया है। अमन सिद्दीकी ने  एल एल बी में प्रवेश लेते ही नगीना बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ खान व फरीद अहमद खान के मार्गदर्शन में वकालत के गुण सीखने शुरू कर दिए। दोनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अमन को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए वकालत के दांव-पेंच सिखाए। गुरुजनों की मेहनत रंग लाई और अमन सिद्दीकी ने पहली ही बार में प्रयागराज के नैनी परीक्षा केंद्र पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। इसके साथ ही मंगलवार देर रात्रि घोषित एल एल बी के छठे सेमेस्टर के परिणाम में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया। बताया जाता है कि अमन सिद्दीकी को परिवार से मिले संस्कारों के कारण नगीना न्यायालय व तहसील न्यायालय के समस्त अधिवक्ताओं में थोड़े ही समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। वह सभी का सम्मान करते हैं।    उधर अमन सिद्दीकी के दोस्त साहिल अंसारी  युवा आईएएस असद अकिल अंसारी के छोटे भाई व अकिल अंसारी के ...

समाजवादी पार्टी का धरना-प्रदर्शन,आंदोलन कर रहे छात्र-युवाओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को जनपद पीलीभीत में जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नकटादाना स्थित समाजवादी पार्टी के स्थायी कैंप कार्यालय से हुई, जहां बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। धरना-प्रदर्शन से पूर्व प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट)  किया गया। जिसके बावजूद भारी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने दिल्ली में नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-युवाओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं छात्राओं के साथ पुलिस द्वारा अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन हुआ। वक्ताओं ने समाजव...

छात्रों पर लाठीचार्ज, किसानों को खाद उपलब्ध कराने एवं स्मार्ट मीटर के नाम पर बढ़े बिजली बिलों के विरोध में जिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  जिला कांग्रेस कमेटी, पीलीभीत दिनांक: 22 जुलाई 2026 छात्रों पर लाठीचार्ज, किसानों को खाद उपलब्ध कराने एवं स्मार्ट मीटर के नाम पर बढ़े बिजली बिलों के विरोध में जिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी, पीलीभीत के नेतृत्व में जिलाधिकारी पीलीभीत के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया एवं माननीय राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश को विभिन्न जनसमस्याओं एवं छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज एवं दर्ज मुकदमों की कड़ी निंदा करते हुए मांग की कि छात्रों पर लगाए गए सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएं ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगे, छात्रों पर लाठीचार्ज के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो तथा मृतक एवं घायल छात्रों को उचित मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर भी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में खरीफ फस...

एस एन इण्टर कॉलेज पीलीभीत में उत्साहपूर्वक मनाया गया झण्डा दिवस*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत, 22 जुलाई 2026। एस एन इण्टर कॉलेज, पीलीभीत में आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को झण्डा दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद, शिक्षक चमन खां एवं यासीन अहमद खां ने अपने संबोधन में झण्डा दिवस के महत्व तथा राष्ट्रीय ध्वज में पाए जाने वाले विभिन्न रंगों के प्रतीकात्मक महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. टी. एच. खान, इशरत यार खां, लईक खां, इदरीस खां, तारिक मक़बूल, हनीफ खां सहित कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।