Posts

फर्जी खतौनी पर करोड़ों का फसल बीमा घोटाला उजागर, यूपी के 5 जिलों में एफआईआर; 1.55 लाख संदिग्ध आवेदन निरस्त

Image
रिपोर्ट: मुस्तकीम मंसूरी  बरेली/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत उत्तर प्रदेश में फर्जी खतौनी के आधार पर बीमा क्लेम लेकर करोड़ों रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने लोकसभा में दिए अपने जवाब में बताया कि राज्य के महोबा, झांसी, हमीरपुर, फर्रुखाबाद और मथुरा जिलों में जांच के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद कई एफआईआर दर्ज की गईं, बैंक प्रबंधकों एवं बीमा कंपनियों से जुड़े अधिकारियों सहित कई आरोपियों की गिरफ्तारियां हुईं और पूरे प्रदेश में 1.55 लाख से अधिक संदिग्ध बीमा आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। यह मामला आंवला लोकसभा क्षेत्र के सांसद नीरज मौर्य द्वारा संसद में उठाए गए प्रश्न के बाद प्रमुखता से सामने आया। सांसद ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शिकायत निवारण व्यवस्था, तकनीकी खामियों और फर्जी दावों पर सरकार से जवाब मांगा था। इसके उत्तर में केंद्र सरकार ने बताया कि योजना को पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल सत्यापन प्रणाली को और मजबूत किया गया है। सरकार ने बताया कि अब उत्तर प्रदेश के भू-अभिलेख (खतौनी) क...

आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा ख़ान का इल्म, फ़िक्र और इंसानियत का पैग़ाम पूरी दुनिया के लिए रहनुमाई है"- बाबू रज़ा

Image
" ताजुश्शरिया हॉस्पिटल, बरेली के डायरेक्टर ने कहा— आला हज़रत की तालीमात अमन, मोहब्बत, इल्म और इंसानियत की बेमिसाल मिसाल हैं, नई नस्ल को उनके किरदार से सीख लेनी चाहिए। रिपोर्ट: मुस्तकीम मंसूरी  बरेली। ताजुश्शरिया हॉस्पिटल के डायरेक्टर क़य्यूम ख़ान बाबू रज़ा ने आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा ख़ान की शख्सियत पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आला हज़रत केवल एक महान इस्लामी विद्वान ही नहीं, बल्कि इल्म, तहकीक़, इंसानियत, अमन और अख़लाक़ के ऐसे रहनुमा थे, जिनकी तालीमात आज भी पूरी दुनिया के लिए मशाल-ए-राह हैं। उन्होंने कहा कि आला हज़रत ने अपनी ज़िंदगी समाज में मोहब्बत, भाईचारे, इंसाफ़ और इंसानी ख़िदमत का पैग़ाम देने में गुज़ारी। उनका इल्मी ख़ज़ाना और दीनी सेवाएं सदियों तक याद रखी जाएंगी। उन्होंने फ़िक़्ह, तफ़सीर, हदीस, अरबी, उर्दू और फ़ारसी समेत अनेक विषयों पर जो अमूल्य साहित्य दिया, वह आज भी दुनिया भर के शोधकर्ताओं और छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। क़य्यूम ख़ान बाबू रज़ा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को आला हज़रत की ज़िंदगी, उनके किरदार और उनकी तालीमात से प्रेरणा लेकर समाज में ...

अखिल भारत हिंदू महासभा का सदर तहसील में विशाल धरना प्रदर्शन, सरकार भूमि बचाओ, भू माफियाओ पर कार्यवाही हो l*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत। जनपद में सरकारी तालाबों, ग्राम समाज भूमि, नजूल भूमि, नई परती, शत्रु संपत्तियों, खेल मैदानों, धोबी घाटों, श्मशान भूमि तथा अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर हो रहे कथित अवैध कब्जों और अवैध प्लाटिंग के विरोध में मंगलवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सदर तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। धरने के बाद संगठन ने उप जिलाधिकारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने तथा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने कहा कि पीलीभीत में सरकारी तालाबों, ग्राम समाज भूमि और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को बचाने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, उन्हीं की कार्यप्रणाली पर आज सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स...

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा गौरीशंकर मंदिर, शाही चौकी, धनारा घाट एवं कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  श्रावण मास के प्रथम सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा गौरीशंकर मंदिर, शाही चौकी, धनारा घाट सहित जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, कंट्रोल प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरों, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता, आपातकालीन सेवाओं, खोया-पाया केन्द्र तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं अन्य विभागों द्वारा की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर निरंतर सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा...

गौतरा मोड़ के पास आम के पेड़ पर युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

Image
सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा शव, मृतक की हुई पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का होगा खुलासा रिपोर्ट: अनूप कुमार तोमर    बदायूं/दातागंज। दातागंज तहसील के म्याऊं क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गौतरा मोड़ के पास एक आम के पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ मिला। सुबह टहलने निकले और खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आसपास का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान ग्राम गौतरा, भौनी पट्टी, थाना उसावां निवासी 38 वर्षीय भीमसेन गुप्ता पुत्र राधेलाल गुप्ता के रूप में हुई। पहचान होने के बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई। खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौ...

आजाद समाज पार्टी की पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष प्रेम गौतम के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष प्रेम गौतम के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रेम गौतम ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाएँ और पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाएगी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चन्द्रशेखर आज़ाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।                        इस अवसर पर जिला प्रभारी अब्द...

जिलाधिकारी ने आई एम एम इंटर कॉलेज व इक़बाल मैमोरियल की हॉकी खिलाड़ी छात्राओं की मांग पर मिनी स्टेडियम बहुत जल्द बनवाने का आश्वासन दिया।

Image
नगीना।जनता की समस्याओं को तत्परता से सुनकर मौके पर समाधान करने की मिसाल पेश करते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शनिवार को तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई एम एम इंटर कॉलेज व इक़बाल मैमोरियल की हॉकी खिलाड़ी छात्राओं की मांग पर मिनी स्टेडियम बहुत जल्द बनवाने का आश्वासन दिया। समाधान दिवस में लगभग 12:30 बजे पहुंची स्काउट गाइड व हॉकी खिलाड़ी छात्राओं ने डीएम मैम से भावुक होकर कहा कि "मैम हम हॉकी खेलना चाहते हैं, लेकिन मैदान सुरक्षित नहीं है और स्टेडियम नहीं है।"   छात्राओं की बात सुनकर डीएम ने तुरंत गंभीरता दिखाई। उन्होंने कहा "बेटियों का खेल का मुद्दा सबसे जरूरी है। नगीना की बेटियां देश का नाम रोशन करेंगी"। डीएम ने तत्काल एसडीएम प्रिंस कुमार और ईओ सतीश कुमार को निर्देश दिए कि मिनी स्टेडियम निर्माण की योजना तुरंत तैयार कर मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का काम बहुत जल्द शुरू कराया जाए। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए फ्रूटी पिलाई और कहा "पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है। हाॅकी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल आदि खेल खेलने चाहिए जोकि स्वास्थ्य के लि...