Posts

समर कैंप में बच्चे सीख रहे नई नई एक्टीविटीज, लिटिल एंजेल्स स्कूल प्रधानाचार्य एन सी पाठक ने बताया

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*   लिटिल एंजेल्स स्कूल  पीलीभीत में  समर कैंप के दौरान कक्षा के जी से कक्षा 8 तक के बच्चों को क्रिकेट, बेडमिंटन , बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, स्विमिंग , पिकल बाल, स्केटिंग , ड्रैमेटिक्स, क्लासिकल डांस, डी आई वाई डिस्कवरी लैब, फायरलेस कुकिंग, कैलीग्राफी, ड्राइंग और पेंटिंग, क्राफ्ट, हिप हॉप, स्टोरी टेलिंग, आदि की एक्टिविटीज सिखाई जा रही हैं। योगा एवं कुम्हार के चाक से मिट्टी के बर्तन बनाना सीखना अनिवार्य एक्टिविटीज हैं। सारी  एक्टिविटीज में बच्चे  बहुत एंजॉय कर रहे हैं, विद्यालय प्रधानाचार्य एन सी पाठक ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस बार भी बच्चों में समर कैंप के प्रति बहुत ज्यादा उत्साह है और इसी कारण हर साल इसमें प्रतिभागियों की संख्या बढ़ती जा रही है,एक्टिविटीज करने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया।

हीट वेव से सतर्क रहें, स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें : डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी

Image
रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी  तेज गर्मी और लू को हल्के में न लें, सावधानी ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय बरेली। जनपद में लगातार बढ़ रहे तापमान और तेज धूप को देखते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी ने आमजन से हीट वेव और लू से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और गर्म हवाएं लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती हैं, इसलिए सभी लोग सतर्क रहें और स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का पालन करें। डॉ. लईक अहमद अंसारी ने कहा कि हीट वेव ऐसी स्थिति होती है जब तापमान सामान्य से बहुत अधिक बढ़ जाता है और लगातार गर्म हवाएं चलती हैं। इस दौरान शरीर का तापमान नियंत्रित करने की क्षमता प्रभावित हो जाती है, जिससे हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि हीट स्ट्रोक के दौरान व्यक्ति को तेज सिर दर्द, चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी, उल्टी, सांस लेने में परेशानी, बेहोशी और शरीर का तापमान अचानक बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सतर्क होने की आवश्यकता है। डिप्टी सीएमओ ने लोगों से अपील की कि दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्य...

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हमला, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट-फिरदौस वारसी  बरेली पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी दबोचा गया, कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज बरेली। जनपद बरेली के थाना आंवला क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान प्रवर्तन टीम पर हमला कर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना आंवला पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को दबोचते हुए उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेस नोट के अनुसार दिनांक 22 मई 2026 को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बरेली के निर्देशन में परिवहन विभाग की संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा बदायूं-बरेली सीमावर्ती क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान में एआरटीओ बदायूं हरिओम, पीटीओ बदायूं अभिनव चौधरी, पीटीओ-द्वितीय बरेली विनय मिश्रा तथा पीटीओ बरेली रमेश चंद्र प्रजापति सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। अभियान के दौरान सुबह लगभग 8 बजे रामनगर-आंवला मार्ग पर बिना नंबर प्लेट का एक सफेद रंग का टाटा निर्मित हॉलेंज ट्रैक्टर एवं नीले रंग के...

ग्राम जोगराजपुर में ईसाई धर्म से सम्बन्धित पर्चे वितरित करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत आज दिनांक 24मई 2026 को थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जोगराजपुर में एक व्यक्ति द्वारा ईसाई धर्म से सम्बन्धित पर्चे वितरित किये जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को थाना सेहरामऊ उत्तरी लाकर प्रभारी निरीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी पूरनपुर द्वारा पूछताछ की गयी। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनोखे सिंह पुत्र स्व0 जयपाल सिंह, उम्र करीब 62 वर्ष, निवासी ग्राम हिरनखेड़ा थाना मुढापाण्डे जनपद मुरादाबाद बताया। उसने बताया कि वर्ष 1994 में दिल्ली में ईसाई धर्म अपनाया था तथा तब से विभिन्न स्थानों पर रहकर स्वयं लिखित पम्पलेटों के माध्यम से ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करता है। व्यक्ति द्वारा यह भी बताया गया कि वह वर्तमान में कस्बा मैलानी जनपद लखीमपुर खीरी में किराये पर रह रहा था तथा आज ट्रेन द्वारा जोगराजपुर आकर बाजार क्षेत्र में पर्चे वितरित कर रहा था। *प्रकरण के सम्बन्ध में थाना सेहरामऊ उत्तरी पर मु0अ0सं0 0057/2026 धारा 351(2), 352 बीएनएस एवं धारा 3 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिन...

*उर्स-ए-शाह जी मियां रह. के मुबारक मौके पर GNRF की जानिब से ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ का खूबसूरत सिलसिला रहा*

Image
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*  पीलीभीत । उर्स-ए-शाह जी मियां रह. के मुबारक मौके पर दावत-ए-इस्लामी इंडिया के GNRF (गरीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन) की जानिब से इंसानियत की ख़िदमत के लिए हर साल की तरह इस साल भी  खू़बसूरत सिलसिला क़ायम रहा । इस मौके पर ज़ायरीन और आम लोगों की सहूलियत के लिए फ्री ड्रिंकिंग वाटर स्टॉल (पानी की सबील) और फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया जहां बड़ी तादाद में लोगों ने फायदा हासिल किया। मेडिकल कैंप में लोगों का मुफ़्त चेकअप किया गया और ज़रूरी दवाएं और मशवरे दिए गए जबकि गर्म मौसम को देखते हुए पानी की सबील पर राहगीरों और ज़ायरीन को ठंडा पानी पेश किया गया। दावत-ए-इस्लामी के खादिम  हज़रत मोहम्मद गुफ़रान शम्सी अत्तारी साहब ने बताया कि इस तरह की ख़िदमत का मकसद सिर्फ अल्लाह तआला की रज़ा हासिल करना और इंसानियत की बेहतरीन ख़िदमत करना है। उन्होंने तमाम वालंटियर्स और ख़िदमत में लगे आशिक़ान-ए-रसूल ﷺ की मेहनत को सराहा और उनके लिए दुआएं भी कीं। इलाक़े के लोगों ने GNRF की इस इंसानी ख़िदमत को खूब सराहा और इसे समाज के लिए एक मिसाली कदम क़रार दिया। इस मुबारक काम में अर...

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हमला, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट-फिरदौस वारसी  बरेली पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी दबोचा गया, कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज बरेली। जनपद बरेली के थाना आंवला क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान प्रवर्तन टीम पर हमला कर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना आंवला पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को दबोचते हुए उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेस नोट के अनुसार दिनांक 22 मई 2026 को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बरेली के निर्देशन में परिवहन विभाग की संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा बदायूं-बरेली सीमावर्ती क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान में एआरटीओ बदायूं हरिओम, पीटीओ बदायूं अभिनव चौधरी, पीटीओ-द्वितीय बरेली विनय मिश्रा तथा पीटीओ बरेली रमेश चंद्र प्रजापति सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। अभियान के दौरान सुबह लगभग 8 बजे रामनगर-आंवला मार्ग पर बिना नंबर प्लेट का एक सफेद रंग का टाटा निर्मित हॉलेंज ट्रैक्टर एवं नीले रंग के...

बरेली पुलिस का बड़ा खुलासा: फर्जी आधार और सरकारी दस्तावेज बनाने वाला गैंग पकड़ा गया

Image
रिपोर्ट-मनोज गुप्ता 03 शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, लैपटॉप, प्रिंटर और फिंगर प्रिंट स्कैनर बरामद बरेली में थाना बारादरी पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड समेत कई सरकारी दस्तावेज तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मिलिट्री इंटेलिजेंस, एसओजी और मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोहरा स्थित शिव मंदिर के सामने संचालित एक जन सेवा केंद्र में अवैध तरीके से फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 67 आधार कार्ड, 18 आधार एनरोलमेंट फॉर्म, जाति, निवास और जन्म प्रमाण पत्र, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, फिंगर प्रिंट स्कैनर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अन्य डेस्क  एप्लीकेशन के जरिए सिस्टम एक्सेस लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। आरोपी “रानी प्रिंट” नाम की पेड वेबसाइट का इस्...