जीवी पीसीआई इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को तकिया कैत, ब्लॉक सरधना अर्बन, जनपद मेरठ में एक प्रभावशाली जनजागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।
सरधना। जीवी पीसीआई इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को तकिया कैत, ब्लॉक सरधना अर्बन, जनपद मेरठ में एक प्रभावशाली जनजागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों ने भाग लेकर बच्चों के स्वास्थ्य और टीकाकरण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शबाना खातून ने जीरो डोज एवं वैक्सीन से वंचित परिवारों के बच्चों तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों को 12 गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह या भ्रम में न आएं और अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। पालिका अध्यक्ष पुत्र एवं समाजसेवी शाहवेज अंसारी ने कहा कि समाज में फैली टीकाकरण संबंधी भ्रांतियां बच्चों के स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ी बाधा हैं। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रभावशाली नागरिकों से अपील की कि वे आगे आकर लोगों को जागरूक करें और प्रत्येक ब...